Manovikas Charitable Society · Delhi, India · Since 1997
Accessibility

Home › Blog & Stories › Wellbeing & Sachetan

25 April 2022 · Wellbeing & Sachetan · हिन्दी

दुख से आनंद की ओर: श्री अरविन्द शारदा जी का संदेश

श्री अरविन्द शारदा जी मनोविकास में “दुख से आनंद की ओर” विषय पर बोलते हुए

श्री अरविन्द शारदा जी का संदेश: दुख हम सबके जीवन में आता है, पर उसका सदुपयोग करके हम आगे बढ़ सकते हैं।

सरल भाषा में

😔 दुख सबके जीवन में आता है।

💡 दुख को समझना और उसका सही उपयोग करना सीखें।

🌅 दुख का भी एक उज्जवल पक्ष होता है।

🎤 श्री अरविन्द शारदा जी ने सरल भाषा में यह समझाया।

पूरा लेख विस्तृत भाषा में नीचे है।

दुख से आनंद की ओर

Shri. Arvind Sharda, Founder Turning Pain Into Pleasure Health Sapphire, Motivational Speaker

दुःख हम सबके जीवन में है। गरीब हो अमीर हो बलवान हो या प्रधानमंत्री कोई भी दुख से बचा नहीं है। महापुरुष भी जो आये हैं वो भी दुःख से बचे नहीं हैं। सुबह की मिठास किल्लोल दोपहर का उल्लास हम सबको पसंद है लेकिन रात के अंधकार को कोई नहीं चाहता क्योंकि दुःख हम सबको अप्रिय है।

श्री अरविन्द शारदा जी मनोविकास में “दुख से आनंद की ओर” विषय पर बोलते हुए

दुःख अपना हो या पराया, छोटा हो या बड़ा कोई इससे बचा नहीं है। बिना बुलाये दुःख आता है, रोकने पर भी सुख रुकता नहीं, गए हुए सुख के लिए हम सब तरसते हैं, आये हुए दुख से घबरा जाते हैं और फिर सुख आएगा इस तृष्णा में जीते हैं।

क्या दुख बुरा है?

दुःख जो जीवन का इतना अनिवार्य अंग है जिससे कोई बचा नहीं है, क्या वह बुरा है? भयंकर है, दुष्कर्मों का परिणाम है?

श्री अरविन्द शारदा जी मनोविकास में “दुख से आनंद की ओर” विषय पर बोलते हुए

एक महान फिलोसोफर (German philosopher Leibnitz) ने कहा है “This is the best possible world created by god”। अगर यह बेस्ट है तो इसमें दुःख का कोई स्थान ही नहीं होना चाहिए, लेकिन संसार के अधिकांश भाग में दुःख भरा पड़ा है और सुख कम है।

दुख हमारे दुष्कर्मों का परिणाम नहीं बल्कि कृपा पुरीत विधाता की अनुपम देन है। जिन लोगों ने दुःख का सदुपयोग किया है, उसको समझा और आगे बढ़ गए, चाहे वह रविंद्र नाथ जी हों या विवेकानंद जी, महापुरुषों के जीवन में दुःख होता है। जीवन के अधिकांश भाग में दुःख है।

दुःख क्या है?

बुढ़ापा आ गया, धन का नुकसान हो गया, कोई दिव्यांगता आ गयी, किसी की मृत्यु हो गयी, यह सब दुःख है लेकिन कैसे माना जाए कि दुख विधाता की अनुपम देन है? क्योंकि हम सब ने दुख का सदुपयोग नहीं किया। अगर हम दुःख से प्रभावित हो गए होते तो जीवन में आंतरिक क्रांति से गुजर गए होते।

हम सब जानते हैं लाख उपाय करो फिर भी दुख आता है, उसको रोकने में हम सब असमर्थ हैं, लेकिन इतना काला पक्ष जिसका है उसका एक शानदार उज्जवल पक्ष भी है।

श्रोताओं की प्रतिक्रिया

“जितनी सुन्दर वाणी उतना ही सुन्दर विचार” – “दुःख हम सबके जीवन में आता है और हम सब दुःख आते ही बहुत परेशान होने लगते हैं। हम सोचते हैं रोना-धोना ही दुःख होता है, लेकिन अरविन्द सर को सुनने के बाद हमें समझ आया कि दुःख के भी अनंत प्रकार होते हैं, और कैसे हम दुःख का उपयोग करके आगे बढ़ सकते हैं।

अरविन्द सर ने बहुत ही सरल भाषा में हमें बताया कि हमें दुःख आने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि कैसे दुःख को समझें तथा उसके प्रभाव से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।” – Mrs. Indira Alok, Principal, Manovikas School for Inclusion

श्री अरविन्द शारदा जी मनोविकास में “दुख से आनंद की ओर” विषय पर बोलते हुए
साझा करें: WhatsApp Facebook LinkedIn X

मनोविकास परिवार से जुड़ें

Stories like this happen every week at Manovikas. Get them in your inbox, or help make the next one possible.

Get our news by email. Or help us.

Get our newsletter Support our work Volunteer / get involved

More stories from Wellbeing & Sachetan

← All stories Learn with us →

The Manovikas family

Explore our network

One mission across our schools, care homes and platforms — each with its own home online.