Manovikas Charitable Society · Delhi, India · Since 1997
Accessibility

Home › Blog & Stories › School & Children

8 February 2025 · School & Children · हिन्दी

शुचिता प्रोजेक्ट के संस्थापक से अफ्शा की यादगार मुलाकात

शुचिता प्रोजेक्ट के संस्थापक रवि ओसवाल और रुचि ओसवाल के साथ अफ्शा

लंबे समय बाद घर से बाहर निकली अफ्शा मनोविकास में शुचिता प्रोजेक्ट के संस्थापक रवि ओसवाल और रुचि ओसवाल से मिलीं।

सरल भाषा में

🤝 शुचिता प्रोजेक्ट के संस्थापक मनोविकास आए।

👧 अफ्शा लंबे समय बाद घर से बाहर आई।

😊 सब बहुत खुश हुए।

💪 उन्होंने अफ्शा की मेहनत सराही।

पूरा लेख विस्तृत भाषा में नीचे है।

शुचिता प्रोजेक्ट के संस्थापक, जब मनोविकास स्कूल में शुचिता की लड़कियों से मिलने पहुंचे, तो एक खास और यादगार मुलाकात रही।

लंबे समय बाद मुलाकात

अफ्शा, जो लंबे समय बाद अपने घर से बाहर निकली थी, मनोविकास में अपनी मुलाकात के लिए आई। वह रवि ओसवाल सर और उनकी पत्नी रुचि ओसवाल मैम से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थीं। अफ्शा से मिलकर रवि सर और रुचि मैम दोनों बेहद खुश हुए।

शुचिता प्रोजेक्ट के संस्थापक रवि ओसवाल और रुचि ओसवाल के साथ अफ्शा

सराहना और प्रेरणा

अफ्शा की मुस्कान, उसके उत्साह और उसकी हिम्मत को देखकर वे बहुत प्रभावित हुए। अफ्शा ने अपनी यात्रा के दौरान जो संघर्ष किए थे और जो उपलब्धियां हासिल की, उन्हें देखकर यह साबित होता कि एक मजबूत इरादा और सही मार्गदर्शन से कोई भी कठिनाई पार की जा सकती है।

रवि सर और रुचि मैम ने अफ्शा की मेहनत और समर्पण को सराहा और उसे भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। अफ्शा भी उनके साथ अपनी उपलब्धियों को साझा करने में खुश थी और इस मुलाकात से उसे और भी प्रेरणा मिली।

यह मुलाकात केवल अफ्शा के लिए ही नहीं, बल्कि शुचिता प्रोजेक्ट के लिए भी एक प्रेरणा थी।

साझा करें: WhatsApp Facebook LinkedIn X

मनोविकास परिवार से जुड़ें

Stories like this happen every week at Manovikas. Get them in your inbox, or help make the next one possible.

Get our news by email. Or help us.

Get our newsletter Support our work Volunteer / get involved

More stories from School & Children

← All stories Learn with us →

The Manovikas family

Explore our network

One mission across our schools, care homes and platforms — each with its own home online.