Manovikas Charitable Society · Delhi, India · Since 1997
Accessibility

Home › Blog & Stories › Residential Care & Independent Living

8 August 2025 · Residential Care & Independent Living · हिन्दी

मनोलय के बच्चों ने सीखी जिम्मेदारी और सहयोग की भावना

मनोलय के बच्चे अपनी अलमारी और सामान व्यवस्थित करते हुए

गर्मी की छुट्टियों में मनोलय के बच्चों ने अलमारियाँ खुद व्यवस्थित कीं, कपड़े छाँटे और मिल-जुलकर रहने की मिसाल पेश की।

सरल भाषा में

👕 बच्चों ने अपनी अलमारी खुद ठीक की।

🛏️ वे अपना बिस्तर भी खुद लगाते हैं।

🍽️ सब साथ मिलकर खाना खाते हैं।

🤝 वे एक-दूसरे का ध्यान रखते हैं।

पूरा लेख विस्तृत भाषा में नीचे है।

इन गर्मियों की छुट्टियों में मनोलय के बच्चों ने न केवल मौज-मस्ती की, बल्कि आत्मनिर्भरता और सहयोग की मिसाल भी पेश की। सभी बच्चों ने मिल-जुलकर रहना, एक-दूसरे की देखभाल करना और अपनी जिम्मेदारियों को निभाना बख़ूबी सीखा और अपनाया।

रोज़ की ज़िम्मेदारियाँ

हर दिन बच्चे अपनी अलमारी को खुद व्यवस्थित करते, मिलकर भोजन करते, अपने-अपने बिस्तर ठीक करते और खाली समय में एक साथ खेलते व टीवी देखते हैं।

अलमारी की सफ़ाई

इस बार की छुट्टियों में बच्चों ने विशेष रूप से अपनी अलमारियों की सफ़ाई और व्यवस्थापन पर ध्यान दिया। उन्होंने पुराने और छोटे हो चुके कपड़ों को अलग किया और फटे हुए कपड़ों की मरम्मत के लिए केयर टेकर की मदद ली।

इस पूरी प्रक्रिया में बच्चों ने न केवल अपनी जिम्मेदारी को समझा, बल्कि सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को भी महसूस किया। यह अनुभव बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

साझा करें: WhatsApp Facebook LinkedIn X

मनोविकास परिवार से जुड़ें

Stories like this happen every week at Manovikas. Get them in your inbox, or help make the next one possible.

Get our news by email. Or help us.

Get our newsletter Support our work Volunteer / get involved

More stories from Residential Care & Independent Living

← All stories Learn with us →

The Manovikas family

Explore our network

One mission across our schools, care homes and platforms — each with its own home online.