Manovikas Charitable Society · Delhi, India · Since 1997
Accessibility

Home › Blog & Stories › Residential Care & Independent Living

8 August 2025 · Residential Care & Independent Living · हिन्दी

मनोलया के बच्चों ने गर्मी की छुट्टियों को बनाया मस्ती और सीखने का उत्सव

मनोलया रेजिडेंशियल केयर के बच्चे गर्मियों की गतिविधियों में

घर न जाकर मनोलया में छुट्टियाँ बिताने वाले बच्चों ने योग, नृत्य, कला, टीम गेम्स और बेकार वस्तुओं से सजावट बनाकर इन्हें यादगार बनाया।

सरल भाषा में

🏠 मनोलया के बच्चों को मनोलया घर जैसा लगता है।

🎨 छुट्टियों में उन्होंने कला, संगीत और हस्तकला की।

🧘 उन्होंने योग, नृत्य और खेल भी किए।

🤝 सबने मिलकर काम करना सीखा।

पूरा लेख विस्तृत भाषा में नीचे है।

जहाँ एक ओर अधिकतर बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में अपने घरों में टीवी देखने या माता-पिता के साथ आउटिंग पर जाने में व्यस्त थे, वहीं मनोलया, रेजिडेंशियल सेंटर मनोविकास के बच्चों ने कुछ अलग करने की ठानी। उन्होंने अपने घर न जाकर मनोलया में ही छुट्टियाँ बिताने का फैसला किया — और यही निर्णय उनकी छुट्टियों को एक रचनात्मक, मज़ेदार और यादगार अनुभव में बदल गया।

मनोलया: अपने घर जैसा

बच्चों ने बताया कि उन्हें मनोलया अपने घर जैसा लगता है। अपने दोस्तों के साथ रहना, साथ खेलना, बातों और परेशानियों को साझा करना उनकी सबसे बड़ी खुशी है। मनोलया के बच्चों के लिए हर दिन एक उत्सव की तरह होता है।

छुट्टियों की गतिविधियाँ

इन छुट्टियों में बच्चों ने न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि खुद को शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक रूप से भी विकसित किया। उनके कार्यक्रमों में शामिल थीं:

  • व्यायाम, योग और नृत्य जैसी शारीरिक गतिविधियाँ
  • कला, संगीत और हस्तकला से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियाँ
  • टीम गेम्स जिनसे उन्होंने सहयोग और टीम वर्क सीखा
  • बेकार वस्तुओं से डेकोरेटिव चीज़ें बनाना, जिससे उनकी कल्पनाशक्ति और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिला

खुशियाँ मिलकर कुछ नया करने में

इन गतिविधियों ने बच्चों में अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और सृजनशीलता को निखारा।

मनोलया के बच्चों ने यह साबित कर दिया कि खुशियाँ सिर्फ बाहर घूमने में नहीं, बल्कि मिलकर कुछ नया करने और हर पल को जिंदादिली से जीने में भी होती हैं।

साझा करें: WhatsApp Facebook LinkedIn X

मनोविकास परिवार से जुड़ें

Stories like this happen every week at Manovikas. Get them in your inbox, or help make the next one possible.

Get our news by email. Or help us.

Get our newsletter Support our work Volunteer / get involved

More stories from Residential Care & Independent Living

← All stories Learn with us →

The Manovikas family

Explore our network

One mission across our schools, care homes and platforms — each with its own home online.