
26 Feb 2026
Home › Blog & Stories › Self-Advocacy & Rights
2021 से 2025 तक शुचिता कार्यक्रम ने बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगता वाली लड़कियों को शिक्षा, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।
👧 शुचिता कार्यक्रम लड़कियों की पढ़ाई में मदद करता है।
📚 फीस, किताबें और ज़रूरी सामान दिया गया।
🚌 लड़कियाँ अब अकेले मनोविकास आती-जाती हैं।
💼 कुछ लड़कियाँ अब काम करके कमाती हैं।
पूरा लेख विस्तृत भाषा में नीचे है।
बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगता वाली लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता और गरिमापूर्ण जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया गया।
छात्रवृत्ति में ट्यूशन फीस, किताबें और शैक्षणिक आपूर्ति शामिल हैं - यह सुनिश्चित करना कि लड़कियाँ वित्तीय बाधाओं के बिना अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। शुचिता के माध्यम से मोबाइल फ़ोन भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वे अपनी ऑनलाइन क्लास भी आसानी से कर पाती हैं।
कौशल विकास प्रशिक्षण के अवसर दिए गए, ताकि वे अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को बढ़ा सकें। उन्हें विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों, भविष्य मार्गदर्शन, मेक माय चॉइस कार्यशाला, Independent Traveling, Self Employment training, Money Concept, counseling session और सेक्सुअलिटी एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ केयर का प्रशिक्षण दिया गया।
इन सब के माध्यम से लड़कियों ने अपनी प्राइवेसी को बनाए रखना, गुड टच और बेड टच सीखा और अपनी जरूरतों को बताना सीखा। उन्होंने घर से मनोविकास स्वतंत्र रूप से आना-जाना शुरू किया है, साथ ही घर की छोटी-छोटी जरूरतों का सामान भी बाजार से लाने लगी हैं। अब वे अपनी पसंद और रुचि को बता पाती हैं। उन्होंने घर, परिवार और समुदाय में सामंजस्य स्थापित करना भी सीखा।
अभिभावकों के साथ लगातार परामर्श व मीटिंग के बाद उनकी सोच में परिवर्तन आया। परिवार के सदस्यों और समुदाय को सशक्तिकरण और परामर्श देकर, लड़कियों को अपनी शिक्षा और उच्च शिक्षा पूरी करने में सक्षम किया गया है, जिससे उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ है।
शुचिता प्रोजेक्ट में आने वाली लड़कियों में बड़ा बदलाव यह है कि वे अब रोजगार करने लगी हैं, जिससे वे अपनी और अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करती हैं। उनके अंदर आत्म-विश्वास की एक लहर उमड़ गई है, जो उनके द्वारा किए गए काम की सटीकता में दिखती है।
Stories like this happen every week at Manovikas. Get them in your inbox, or help make the next one possible.
Get our news by email. Or help us.
Get our newsletter Support our work Volunteer / get involvedOne mission across our schools, care homes and platforms — each with its own home online.
ManolayaResidential care & livelihoodVisit →
SachetanMental wellness & mindfulnessVisit →
Easy ReadAccessible, plain-language contentVisit →MIHE Academye-GyanShala online learningVisit →MIHE JournalResearch & publicationsVisit →D.Ed. Special EducationRCI teacher-training portalVisit →
ManbhavanSelf-advocacy movementVisit →
YumRiseSkilling & livelihoodVisit →
Love ArtsHandicraft shop & training labVisit →DonateSupport our work · 80GVisit →