Manovikas Charitable Society · Delhi, India · Since 1997
Accessibility

Home › Blog & Stories › Self-Advocacy & Rights

26 February 2026 · Self-Advocacy & Rights · हिन्दी

खुद सशक्त बनीं, दूसरों को सशक्त बनाया: अर्पणा की कहानी

हेल्थ एंड हाइजीन कार्यशाला में अर्पणा अपने विचार साझा करती हुईं

सेल्फ केयर और सेक्सुअलिटी एजुकेशन के प्रशिक्षण से शुरू हुआ अर्पणा का सफर, आज वे दूसरी लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं।

सरल भाषा में

🌟 अर्पणा ने सेल्फ केयर का प्रशिक्षण लिया।

💪 उनमें आत्मविश्वास बढ़ा।

👩‍🏫 अब वे दूसरी लड़कियों को सिखाती हैं।

🗣️ कार्यशाला में उन्होंने अपने विचार साझा किए।

पूरा लेख विस्तृत भाषा में नीचे है।

अर्पणा स्वयं विशेष होने के बावजूद पूरी मेहनत और लगन के साथ विशेष बच्चों के लिए कार्य करती है।

सफर की शुरुआत

उन्होंने अपने व्यक्तिगत विकास की शुरुआत सेल्फ केयर और सेक्सुअलिटी एजुकेशन के प्रशिक्षण से की। इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें जागरूक बनाया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा भी दी।

अब दूसरों को सिखा रही हैं

उन्होंने अपने भीतर इतना आत्मविश्वास और कौशल क्षमता विकसित किया कि आज वो मार्गदर्शक (शिक्षक) के मार्गदर्शन में अन्य लड़कियों और महिलाओं को भी प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं। उनका यह कदम उनके लिए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

हेल्थ एंड हाइजीन कार्यशाला

हाल ही में आयोजित हेल्थ एंड हाइजीन कार्यशाला में अर्पणा ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रिसोर्स पर्सन के साथ अपने विचार और अनुभव साझा किए। उनके विचारों की स्पष्टता, आत्मविश्वास और समझ ने सभी को प्रभावित किया।

साझा करें: WhatsApp Facebook LinkedIn X

मनोविकास परिवार से जुड़ें

Stories like this happen every week at Manovikas. Get them in your inbox, or help make the next one possible.

Get our news by email. Or help us.

Get our newsletter Support our work Volunteer / get involved

More stories from Self-Advocacy & Rights

← All stories Learn with us →

The Manovikas family

Explore our network

One mission across our schools, care homes and platforms — each with its own home online.