
26 Feb 2026
Home › Blog & Stories › Self-Advocacy & Rights
शुचिता स्कॉलरशिप से स्कूल की पढ़ाई पूरी करने वाली सेजल अपनी सिलाई-कढ़ाई की कला से आत्मनिर्भर बन रही है और उच्च शिक्षा भी ले रही है।
👧 सेजल ने शुचिता स्कॉलरशिप से स्कूल पूरा किया।
🧵 वह सिलाई और कढ़ाई करती है।
💰 इससे वह आत्मनिर्भर बन रही है।
📚 वह आगे की पढ़ाई भी कर रही है।
पूरा लेख विस्तृत भाषा में नीचे है।
आज के दौर की बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगता वाली लड़कियाँ साल में एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन महिला दिवस मनाती हैं। ये बदलती हुई लड़कियाँ अपने साथ-साथ समाज और दुनिया के सोचने का ढंग भी बदल रही हैं, वे अपने हौसले और समर्पण से एक नया संदेश दे रही हैं। शिक्षा और नौकरी के साथ-साथ वह अपना खुद का बिज़नेस करना चाहती हैं।
ऐसी ही एक लड़की है सेजल: जिसने मनोविकास शुचिता स्कॉलरशिप के माध्यम से अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की, और साथ ही उसने अपने हाथों से सुंदर कपड़े और कढ़ाई के काम को नया रूप दिया।
उसकी सिलाई-बुनाई की कला ने उसे अपनी कला को प्रदर्शित करने और अपने समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने का अवसर भी प्रदान किया। यह उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल उसकी छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है बल्कि उसे आत्मनिर्भर भी बनाता है। साथ ही वह आगे की उच्च शिक्षा को पूरा कर रही है।
सेजल की तरह, ये लड़कियाँ भी अपनी पूरी क्षमता के साथ न केवल अपने सपनों को साकार कर रही हैं बल्कि समाज की सोच और नजरिए को भी बदल रही हैं। वे दिखा रही हैं कि जब हौसला और मेहनत मिलते हैं, तो कोई भी बाधा उन तक नहीं पहुंच सकती।
Stories like this happen every week at Manovikas. Get them in your inbox, or help make the next one possible.
Get our news by email. Or help us.
Get our newsletter Support our work Volunteer / get involvedOne mission across our schools, care homes and platforms — each with its own home online.
ManolayaResidential care & livelihoodVisit →
SachetanMental wellness & mindfulnessVisit →
Easy ReadAccessible, plain-language contentVisit →MIHE Academye-GyanShala online learningVisit →MIHE JournalResearch & publicationsVisit →D.Ed. Special EducationRCI teacher-training portalVisit →
ManbhavanSelf-advocacy movementVisit →
YumRiseSkilling & livelihoodVisit →
Love ArtsHandicraft shop & training labVisit →DonateSupport our work · 80GVisit →